➡️ *बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड..*
*मुम्बई:-* बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर शुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। अभी तक सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए उनके घर पहुंची है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है।बता दें कि सुशांत ने शो 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के शो से अपना करियर शुरू किया था। लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी एकता कपूर के शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली।इसके बाद सुशांत ने फिल्मों में एंट्री मारी। 'काय पो छे' से उन्हों बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। अभी लास्ट में वह फिल्म छिछोरे में नजर आए थे।

_*एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर सुसाइड किया, मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में शव मिला*_
जन्म : 21 जनवरी 1989 ● निधन : 14 जून 2020
ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि उनके नौकर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 35 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था।
सुशांत का जन्म पटना में हुआ था। 2000 के शुरुआत में उनका परिवार दिल्ली में बस गया था। सुशांत की 4 बहनें हैं। उनमें से एक मीतू राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
●सुशांत के सुसाइड से पहले 8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने मलाड की एक बिल्डिंग से 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी
●वे आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ड्राइव में नजर आए थे, उन्होंने जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता से एक्टिंग की शुरुआत की थी
●फिल्म छिछोरे में उन्होंने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया था, जो खुदकुशी की कोशिश करने वाले बेटे को डिप्रेशन से उबारता है
_*धोनी की बायोपिक साबित हुई थी सुशांत के लिए टर्निंग प्वॉइंट*_
इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे. हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी. नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था. सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे. सुशांत की अपकमिंग फिल्म किजी और मैनी थी. इस फिल्म का कुछ समय पहले फर्स्ट लुक भी रिलीज हुआ था.
*12 फिल्मों में काम किया*
काय पो छे,
शुद्ध देसी रोमांस,
पीके,
डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी,
एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी,
राब्ता,
वेल्कम टू न्यू यॉर्क,
केदारनाथ,
सोनचिड़िया,
छिछोरे,
ड्राइव
और दिल बेचारा
आदि फिल्मों में काम किया था।